Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – यहां मिला बाघिन का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप…

जंगलों में अक्सर आपसी संघर्ष में बाघों की मौत हुई है एक बार फिर से रामनगर वन प्रभाग के हेड़ाखान बीट काठगोदाम ब्लॉक के कक्ष संख्या 5 अंतर्गत जंगल के अंदर एक मादा बाघिन के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाकी के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बाघिन की उम्र करीब 7 से 8 साल की बताई जा रही है मौत के प्रथम दृष्टया कारण आपसी संघर्ष बताया जा रहा है।
वन क्षेत्राधिकारी फतेहपुर ख्यालीराम आर्य ने बताया कि वन विभाग की गश्ती टीम जंगल के भीतर मृत बाघिन का शव बरामद हुआ है उन्होंने बताया कि आबादी क्षेत्र से करीब 5 किलोमीटर अंदर गश्त के दौरान वन कर्मियों ने बाघिन को शव देखा जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद डॉक्टरों के पैनल ने बाघिन के शव को पोस्टमार्टम के बाद नष्ट कर दिया गया। शव करीब एक सप्ताह पुराना है बताया जा रहा है बाघिन के सभी अंग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष या बीमार होने से बाघिन की मौत हुई होगी मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
गौरतलब है कि फतेहपुर रेंज अंतर्गत पिछले काफी दिनों से बाघ का आतंक हैं बाघ कई लोगों को अपना निवाला बना चुका है,
वन विभाग हमलावर बाघ के लिए काफी दिनों से लगा हुआ है। जंगल में बाघ के शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]