Connect with us

इलेक्शन 2022

हल्द्वानी- भाजपा की संकल्प यात्रा रही बेअसर, खाली कुर्सियों को संबोधित करते दिखे केंद्रीय राज्य मंत्री।

Haldwani news भाजपा की विजय संकल्प यात्रा आज हल्द्वानी पहुंची, इस यात्रा का हल्द्वानी में कोई असर नहीं दिखा, मुख्य बाजार स्थित सभा स्थल में अधिकतर कुर्सियां खाली रही, विजय संकल्प यात्रा में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने शिरकत की, खाली कुर्सियों के बीच ही अजय भट्ट को अपना संबोधन करना पड़ा, उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के बदौलत राज्य सरकार ने लोगों के दिलों में जगह बनाई है और विकास कार्य के बदौलत भाजपा दोबारा सत्ता में आएगी।

अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता इसी एकजुटता व उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए जुटें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं औऱ आम जनता से 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री मोदी की रैली को सफल बनाने का आह्वाहन भी किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in इलेक्शन 2022

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]