Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- तीनों राज्य की जीत पर भाजपा ने किया मिष्ठान वितरण, जीत को लेकर बोले मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा की शानदार जीत के बाद, हल्द्वानी कुमाऊं संभाग कार्यालय में मिष्ठान वितरण कर धूमधाम से खुशी मनाई गई, सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीनों राज्य में भाजपा का परचम फहराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत का श्रेय दिया। वही भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने कहा कि तीनों राज्य में भाजपा को मिली यह शानदार जीत नई उम्मीदों की ओर कदम बढ़ाने का संकेत है।

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास राह पर तेजी से चल रहा है, साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम धामी की कड़ी मेहनत, बेहतर नेतृत्व और विकास की सोच प्रदेश को नए आयामों तक पहुंचा रहा है। साथ ही पीएम मोदी द्वारा सीएम धामी को कई मामलों में उनकी सकारात्मक भूमिका को भी सराहा जाता है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, निवर्तमान मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दर्मवाल, दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत और विकास भगत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन सिंह बरगली, प्रदीप जनौटी, विनीत अग्रवाल, मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, मोहन पाठक, प्रताप बोरा, प्रताप रैकवाल, तरुण बंसल, कार्तिक हरबोला, भुवन चंद्र आर्य, कनिष्क ढींगरा, पुष्कर सिंह कोश्यारी, हरीश आर्य, महेंद्र कश्यप, नन्हे कश्यप, राजेन्द्र अग्रवाल मुन्ना आदि उपास्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]