Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- जल्द इन्दिरा गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम होगा खेल विभाग के अधीन, मंत्री रेखा आर्या ने दिए निर्देश

Haldwani news हल्द्वानी पहुंची खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार की सायं इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्टेडियम को कार्यदायी संस्था से खेल विभाग को हस्तान्तरित कर दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड 19 के दौरान विषम परिस्थितियों के दृष्टिगत स्टेडियम स्वास्थ्य विभाग को दिया गया था।

वही उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग की कुछ सामग्री यहां पड़ी हुई है, जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की सामग्री को शिफ्ट करने का कार्य किया जायेगा। उन्होने कहा कि स्टेडियम में जल्द से जल्द खेल सुचारू कर दिया जायेगा। जिन मानकों के अनुसार अपेक्षा की गई है, उन मानकों के परीक्षण के उपरान्त हैंडओवर किया जायेगा। आपको बता दें आने वाले समय मे युवा खिलाडी जो लोग फौज की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिये यह स्टेडियम अभ्यास हेतु अनुकूल हैै।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, सीओ शान्तनु पराशर, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला क्रीडा अधिकारी राशिका सिद्विकी, के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]