Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : वरिष्ठ पत्रकार अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के निर्विरोध जिला अध्यक्ष…

उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रांतीय अधिवेशन में नैनीताल जिला इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में अंकुर शर्मा को जिलाध्यक्ष तथा प्रकाश जोशी को जिला महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। दोनों पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रदेश महामंत्री प्रयाग पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष अविक्षित रमन, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.सी. भट्ट, दो रजनीकांत शुक्ला, प्रदेश सचिव विपिन चंद्रा, उत्तराखंड राज्य विज्ञापन समिति के सदस्य भरत शाह, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, नैनीताल प्रेस क्लब के अध्यक्ष माधव पालीवाल, महामंत्री संजय नागपाल, गणेश पाठक, ओपी पांडे, राजेंद्र तिवारी, लालकुआं इकाई के अध्यक्ष रणजीत बोरा, महामंत्री दीप जोशी, हरीश पनेरू सहित प्रदेशभर की जिला एवं नगर इकाइयों के अध्यक्षों, महामंत्रियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नवनिर्वाचित पदाधिकारी पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नैनीताल जिला इकाई और अधिक सशक्त होकर पत्रकार हितों के लिए कार्य करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]