Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- समाजसेवी योगेश जोशी ने सैकड़ो साथियों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

लोकसभा चुनाव में पहले फेस की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है और चुनाव प्रचार 17 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। लेकिन उससे पहले कांग्रेस प्रत्याशी अपना कुनबा मजबूत करने में जुटे हुए हैं। हल्द्वानी में आज नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी में बड़ी सेंधमारी करते हुए भाजपा के नेता एवं कालाढूंगी क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी योगेश जोशी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।

आज कुसुमखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में जाने-माने समाजसेवी एवं बीजेपी नेता योगेश जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी, हल्द्वानी विधायक सुमित ह्रदयेश, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। योगेश जोशी के साथ बड़ी संख्या में आए हुए लोगों ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र से पार्टी है जो विकास कर सकती है, योगेश ने कहा उन्होंने 2016 में किन्ही कारणों से बीजेपी का दामन थाम लिया था, लेकिन अब उनके घर वापसी हुई है, ऐसे में वह पूरी मजबूती के साथ कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी को लोकसभा चुनाव लड़ाने का काम करेंगे और कालाढूंगी क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]