उत्तराखण्ड
हल्द्वानी- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से विकास की राह पर दौड़ेगा देश : भुवन भट्ट
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बाद एनडीए गंठबंधन की सरकार बनने जा रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट पर जनता ने फिर से विश्वास किया और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत किए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने एक बार फिर भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने बताया कि हमारे लोकप्रिय प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता के माध्यम से तीसरी बार सेवा करने का अवसर मिला है। वही नैनीताल लोकसभा सीट से सांसद बने अजय भट्ट की जीत पर बोलते हुए भुवन भट्ट ने बताया कि नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट की जनता को उम्मीद है सांसद अजय भट्ट क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ करेंगे। साथ ही मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट ने राज्य की धामी सरकार की योजनाओं को भी नैनीताल लोकसभा की प्रचंड जीत का आधार माना, उन्होंने कहा कि राज्य की धामी सरकार का ध्यान विकास, बेहतर शिक्षा, पर्यटन, सुरक्षा और समाज के सभी वर्गों के उत्थान पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर धामी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया है। भुवन भट्ट ने बताया राज्य और केंद्र की सरकार में नेतृत्व क्षमता और सरकार की नीतियों पर जनता का विश्वास कायम है। अब देश एक नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ विकास की ओर अग्रसर होने को तैयार है।
![Ad](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2025/01/Ad-NeelkanthSolar.jpeg)
![Ad](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-MachanRestaurant.jpeg)
![](https://topkikhabar.com/wp-content/uploads/2023/03/TopKiKhabar_logo.png)