Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शक्ति द्वारा रणवीर गार्डन में भव्य योग कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शक्ति द्वारा रणवीर गार्डन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की मुख्य आयोजक प्रियंका माजिला ने उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, चंदन हॉस्पिटल के प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान चंदन हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 150 से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक प्रियंका माजिला एवं उनकी टीम के सदस्य मोहन तिवारी, प्रदीप, सरिता, कोमल, कला और अजय का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]