Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- शादी में शामिल होने जा रही ननद-भाभी की स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस लगातार यातायात के प्रति लोगों को जागरुक कर रही है ताकि सड़क हादसे में कमी आए फिलहाल ऐसा होता हुआ नहीं दिख रहा है हल्द्वानी से दिल दहला देने वाली खबर है। जहां शादी समारोह में शामिल होने जा रही ननद-भाभी की स्कूटी को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में है, परिवार चंपावत के नौलिया गांव का है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। परिवार मूल रूप से चंपावत के नौलिया गांव का रहने वाला है। डहरिया स्थित नीलियम कॉलोनी निवासी कविता नौलिया (30) पत्नी पंकज नौलिया अपनी ननद सविता बिष्ट (30) पत्नी पान सिंह बिष्ट के साथ रविवार को शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। कविता के जेठ मदन नौलिया ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे दोनों स्कूटी से निकलीं थीं। कविता स्कूटी चला रही थी। पुलिस के मुताबिक तीनपानी क्षेत्र में ओपन यूनिवर्सिटी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद दोनों स्कूटी से गिरीं और ट्रक के नीचे आ गईं। मंडी चौकी पुलिस ने दोनों को सुशीला तिवारी (एसटीएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक साल के भीतर दोनों महिलाओं की शादी हुई थी। कविता के पति पंकज हल्द्वानी में ही व्यापार करते हैं। पत्नी और बहन की मौत के बाद से पंकज बेसुध हैं। कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]