उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: खुले में मीट बेचने वालों के लिए नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने दी कड़ी चेतावनी, दिया यह अल्टीमेटम
हल्द्वानी: नगर निगम क्षेत्र में खुले में अब मीट बेचने वालों के खिलाफ नगर निगम कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि काफी समय से नगर निगम को शिकायत मिल रही थी कि खुले में मीट की बिक्री हो रही है, ऐसे में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि खुले में मीट की बिक्री अगर पाई गई तो नगर निगम द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन का समय सभी मीट विक्रेताओं को दिया गया है, ताकि वह अपने लिए सही जगह का चयन कर लें, जहां वह मीट की बिक्री कर सकते हैं।





