Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मोबाइल कारोबारी के पकड़े गए मोबाइल, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दिए जीएसटी जांच के निर्देश

हल्द्वानी में जीएसटी चोरी को लेकर कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। आज उनके द्वारा नैनीताल रोड कोऑपरेटिव बैंक तिराहे के पास स्कूटी पर बड़ी संख्या में मोबाइल ले जा रहे हैं दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने पास बुला लिया।

जहां पर उनके द्वारा मोबाइल की खरीदारी से जुड़े जीएसटी के पेपर चेक किए गए, इस दौरान मोबाइल ले जा रहे व्यक्तियों ने बताया कि यह मोबाइल फोन हल्द्वानी के एक कारोबारी की हैं, जिनकी शहर में मोबाईल की बड़ी दुकान है। जिसको कमिश्नर दीपक रावत अपने कैंप ऑफिस ले गए और जीएसटी के अधिकारियों से मोबाइल के जीएसटी से जुड़े कागजात को चेक किया जा रहा है।

उन्होंने कहा जीएसटी चोरी को किसी भी कीमत और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जीएसटी चोरी पर इससे पहले भी उनके द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है और आज एक बार फिर से मोबाइल की जीएसटी से जुड़े कागजात को चेक किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]