Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- लापता व्यापारी संतोष बहुगुणा का नहर में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी संतोष बहुगुणा जो कि बीते कुछ दिनों से लापता थे, जिनकी स्कूटी और मोबाइल कल पुलिस को चंबल पुल के पास मिला था। जिसके बाद चंबल पुल की नहर में भी पुलिस ने काफी तलाश की और आज व्यापारी संतोष बहुगुणा पुलिस को सिंचाई नहर में आरटीओ रोड क्षेत्र में मिला है, आरटीओ रोड चौकी इंचार्ज प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया संतोष बहुगुणा का शव नहर में बहते हुए आरटीओ रोड की तरफ आ गया था।

जिसे स्थानीय लोगों द्वारा देखा गया और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को नहर से निकाला है, उसके बाद शव की पहचान लापता व्यापारी संतोष बहुगुणा के रूप में की गई, फिलहाल परिजनों को भी सूचना दे दी गई है, पुलिस शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेजेने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]