Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- एमबीबीएस छात्र का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस।

Haldwani news- टीएस कालोनी के पास एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शीशमहल काठगोदाम के रहने वाले प्रियांशु (18) के रूप में हुई है, अंदेशा लगाया जा रहा है कि ठंड से युवक की मौत हो सकती है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। बताया जाता है कि मृतक पुणे मेडिकल कालेज के एमबीबीएस का छात्र था। कुछ समय पहले उसने एडमिशन लिया था।

पुलिस के मुताबिक शीशमहल काठगोदाम प्रियांशु पुत्र मनोज कुमार शनिवार को घर से बिना बताए चला गया, वह वापस नहीं लौटा। आज सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली। मुखानी थाना एसओ दीपक बिष्ट ने बताया की छात्र का शव टीएस कालोनी के पास एक नाली में मिला। पास में ही उसकी स्कूटी भी खड़ी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। मृतक ने वर्ष 2020 में हल्द्वानी के सेंट थैरेसा स्कूल से इंटर पास किया। उसके पिता संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) बेतालघाट में समन्वयक हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]