उत्तराखण्ड
हल्द्वानी: हरिपुर जमन गांव के एक घर में घुसा 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर, इलाके में मचा हड़कंप(वीडियो)
हल्द्वानी: बरसात के दिनों में सांप और अजगर निकलने की घटनाएं लगातार हो रही है,आज देर रात रामपुर रोड स्थित हरिपुर जमन गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब पूर्ण प्रकाश जोशी के घर में करीब 12 फीट लंबा विशालकाय अजगर घुस आया। बताया जा रहा है कि अजगर चांदनी चौक तिला क्षेत्र के खेतों के रास्ते घर तक पहुंचा।अजगर को घर में देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही तराई केंद्रीय वन प्रभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया। अजगर के रेस्क्यू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



