Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- विधायक सुमित हृदयेश ने विकास कार्यों को लेकर ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक… दिए यह निर्देश…

हल्द्वानी विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने आज अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, बैठक में लोक निर्माण विभाग, पेयजल, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, समिति के अधिकारियों से कहा कि हल्द्वानी के लिहाज से दो विकास योजनाएं प्रमुख हैं।

जिनमें 300 करोड़ की लागत से जू और करीब 2000 करोड़ की लागत से रिंग रोड शामिल है, इसके अलावा हल्द्वानी के लिए आपसे आईएसबीटी का बनाया जाना भी बेहद जरूरी है। जिसको लेकर सरकार अभी भूमि चयन में ही व्यस्त दिखाई दे रही है,

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि UUSDA जो कार्यदाई संस्था बनाई गई है, उसको उत्तराखंड में काम करने का अनुभव नहीं है, यहां की विकास योजनाओं के जिम में ऐसी कार्यदाई संस्था को सौंपा जाए, जिनको उत्तराखंड में काम करने का अनुभव हो और हर गली गली और कोने-कोने का पता हो, सुमित हृदयेश ने हल्द्वानी विधानसभा के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री को 10 विकास योजनाओं का प्रस्ताव दिया है।

जिनकी लागत 1067 करोड़ है, विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की हल्द्वानी कुमाऊं की आर्थिक राजधानी है, लिहाजा प्रयास यही है की यहाँ की विकास योजनाओं को गति मिले, उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग, जल निगम और जल संस्थान के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर हुए मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री से भी चर्चा करेंगे…

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]