Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने 50 करोड रुपए से ऊपर की लागत से चल रही योजनाओं की समीक्षा…

कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड दीपक रावत द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं मंडल अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा 50 करोड रुपए से ऊपर की लागत से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संयुक्त निदेशक अर्थ एवं संख्या कुमाऊं मंडल आर सी तिवारी द्वारा अवगत कराया गया कि मंडल अंतर्गत 50 करोड रुपए से ऊपर की 45 कार्य 17 विभागों के माध्यम से कार्यान्वित किए जा रह हैं। स्वीकृत 45 गतिमान कार्यों की कुल धनराशि लगभग 14726.49 करोड़ है।

जमरानी बांध, पी०आई०यू० हल्द्वानी, सिंचाईं, एम्स सैटेलाईट किच्छा, पन्तनगर एयरपोर्ट, पी०एम०ए०वाई० रूद्रपुर, पी०आई०यू० नैनीताल, वाईब्रेट विलेज के माध्यम से 01-01 कार्य गतिमान है। ब्रिडकुल, पी०आई०यू०, चम्पावत, यू०पी०सी०एल० द्वारा 03-03 कार्य और पेयजल निगम, एन०एच०ए०आई०, पिटकुल, लोक निर्माण विभाग द्वारा 50 करोड़ से अधिक लागत के 04-04 कार्य किए जा रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा 05 कार्य और निर्माण विंग पेयजल निगम द्वारा 50 करोड़ से ऊपर के 07 कार्य गतिमान हैं।
समीक्षा के दौरान विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]