Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन शर्मा का निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर…

उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभिभाजित उत्तर प्रदेश में पार्वतीय विकास मंत्री रहे पूरन चंद्र शर्मा का आज निधन हो गया। काफी समय से वह बीमार चल रहे थे, उनके पारिवारिक मित्रों ने बताया की कल सुबह हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पूरन चंद्र शर्मा के निधन से बीजेपी में शोक की लहर है, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, वरिष्ट भाजपा नेता सुरेश तिवारी समेत पार्टी के तमाम नेताओं और पदाधिकारी ने उनके निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए, उनके परिजनों की प्रति अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]