Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- आमने-सामने दो बाइक की हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर…

हल्द्वानी और लालकुआं के बीच हाईवे में देर रात दो बाइकों के बीच सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 सेवा से अस्पताल भेजा, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के गोरापड़ाव कुमाऊं मोटर ट्रेनिंग स्कूल के पास आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, दोनों घायल काफी देर तक हाइवे पर तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने 108 सेवा को सूचना दी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस और 108 सेवा द्वारा दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया।

जहां राजेश पुत्र सेवाराम मूलनिवासी उत्तर प्रदेश पीलीभीत की मौत हो गई। जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल सुमित जो हिमालय फार्म का रहने वाला है। की हालत नाजुक बनी हुई है, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाईवे पर बीती रात दो मोटरबाइक आमने-सामने आपस में टकरा गई। मंडी पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज का कहना है कि मृतक मूल रूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश का रहने वाला है जो हल्द्वानी में गौला नदी में गाड़ी चलाने का काम करता था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]