Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- कमिश्नर दीपक रावत ने रोकी सिंथिया स्कूल की बस, बच्चों की जागरूकता देख बोले वेल्डन, पढ़िए पूरी ख़बर…

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत आज एसडीएम कोर्ट के निरीक्षण के बाद अपने कैम्प ऑफिस को वापस जा रहे थे की कमिश्नर कैम्प कार्यालय के निकट सिंथिया सीनियर सेकेन्ड्ररी स्कूल की बस से बच्चे उतर रहे थे। कमिश्नर दीपक रावत ने बस के अन्दर देखा की बस की सभी व्यवस्थायें सही पाई गई । वाहन में फर्स्ट एड बाक्स, फायर उपकरण एवं इमरजेंसी डोर की व्यवस्था सही पाई गई।

कमिश्नर ने बच्चों से इस सम्बन्ध में पूछा, सभी बच्चों द्वारा सभी सुरक्षा के उपाय हेतु संतोषजनक जवाब दिया तथा वाहन चालक द्वारा आपातकाल के समय बच्चों को कैसे बाहर निकालना है, इसका भी डैमो मौके पर दिया गया। आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया, कमिश्नर की निरीक्षण के दौरान एआरटीओ संदीप वर्मा ने उन्हें बताया परिवहन विभाग द्वारा सभी स्कूलों की बसों की लगातार फिटनेस को चेक किया जाता है, स्कूल बसों में फिटनेस को लेकर और सुरक्षा के क्या मानक है इसकी जानकारी भी दी, निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]