Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सीएम धामी के नेतृत्व में होगा नए उत्तराखंड का निर्माण : हेमंत द्विवेदी

देहरादून में भव्य ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित होने के बाद हल्द्वानी पहुंचे प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीपैड पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के माध्यम से विश्वभर के निवेशकों के रास्ते खोल दिए गए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, औद्योगिक और आईटी के क्षेत्र में निवेशकों की अधिक बड़ी रुचि है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को राज्यस्तर पर लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा अमलीजामा पहनाने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि धामी सरकार ने अल्प समय में ही महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन किया है। पुष्कर धामी सरकार राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ-साथ जनता को आर्थिक विकास की दृष्टि से लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में विकास और स्वरोजगार के क्षेत्र में आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा। जिसमें नए उत्तराखंड का निर्माण करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]