Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अवैध गैस रिफलिंग के गोदाम में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा का छापा, मौके पर मची भगदड़…

हल्द्वानी में अवैध गैस रिफिलिंग का सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने भंडाफोड़ किया है। कमलुवागांजा क्षेत्र के नोवा स्टील प्लांट के तरफ एक गोदाम के अंदर घरेलू गैस सिलेंडर के जरिए टेंपो में गैस की रिफलिंग की जा रही थी। जिसकी सूचना सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को मिली, इसके बाद वह मुखानी थाना पुलिस और पूर्ति विभाग को टीम को लेकर पहुंची।

वहीं अवैध गैस रिफलिंग कर रहे कुछ लोग मौके से फरार हो गए। पूरे गोदाम को जब सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा चेक किया गया तो वहां पर आधा दर्जन टेंपो, कई सारे गैस सिलेंडर और कुछ मोटर बरामद किए हैं, जिसके जरिए अवैध रिफलिंग की जाती थी। फिलहाल सारे सामान को जप्त किया जा रहा है और पूर्ति विभाग की टीम के द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा भी पंजीकृत किया जा रहा है। जिन लोगों द्वारा यह अवैध धंधा किया जा रहा था, उनकी भी घर पकड़ की जाएगी, यह गोदाम दीपक बोरा नाम के व्यक्ति द्वारा किराए पर दिया गया है, उससे भी पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]