Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी भी पहुंचे पोलिंग बूथ, मतदाता सूची आई में त्रुटि को कराया ठीक…

हल्द्वानी: उत्तराखंड में चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का अभियान लगातार जारी है। इस प्रक्रिया के दायरे में अब प्रशासनिक अधिकारी भी आ रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी को भी निर्वाचन विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया, जिसके बाद उन्होंने स्वयं पोलिंग बूथ पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने दस्तावेज जमा कराए। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने महिला डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग बूथ पर बीएलओ के समक्ष आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में उनके पिता के नाम में त्रुटि दर्ज हो गई थी, जिसे ठीक कराने के लिए उन्होंने दस्तावेज जमा किए।सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबसूरती तभी है, जब मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध और सही हो। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि यदि मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य किसी प्रकार की त्रुटि हो तो इसे नकारात्मक रूप से न लें, बल्कि अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर जाकर बीएलओ के समक्ष आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत कर त्रुटि का सुधार कराएं।उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और प्रत्येक पात्र मतदाता का सही विवरण दर्ज करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। SIR-2026 अभियान का उद्देश्य भी यही है कि मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और विश्वसनीय बन सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]