Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: भाजपा के नवनियुक्त नगर मंत्री दीपांशु शर्मा का जोरदार स्वागत, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

हल्द्वानी: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त नगर मंत्री दीपांशु शर्मा के राजपुरा और इंदिरा नगर पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान दीपांशु शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने उन जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
दीपांशु शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां मेहनत और समर्पण के आधार पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिया के नेतृत्व में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया,इस दौरान कार्तिक चौहान कुणाल शर्मा विशाल कुमार राजेश साहू पीयूष चौहान आदि लोग उपस्थित थे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]