Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – प्राधिकरण की फर्जी मुहर का गणेश पटाकी कर रहा था इस्तेमाल,दर्ज किया गया मुकदमा…

विगत दिनों एक व्यकि राम सिंह पुत्र शोभन सिंह करायल जौलासाल हल्द्वानी द्वारा अपने भवन मानचित्र के नवीनीकरण हेतु जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्याल हल्द्वानी मे आवेदन किया गया l उक्त भवन के नक्शे का जब कार्यालय अभिलेखों से मिलान किया गया तब कार्यालय अभिलेखों मे यह अंकित होना नहीं पाया गया l
उपरोत् व्यक्ति से पूछने पर उनके द्वारा यह बताया गया कि पूर्व में श्री गणेश पटकी निवासी भट्ट निवास सरस्वती विहार लाल डांठ रोड हल्द्वानी द्वारा मेरा नक्शा पास कराया गया था l
श्री गणेश पटकी द्वारा कार्यालय संयुक्त सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी के फर्जी मोहर का उपयोग करने , अधिकारियों की फर्जी हस्ताक्षर का प्रयोग करने, श्री राम सिंह के साथ ठगी करने व कूट रचित राजकीय अभिलेख तैयार करने एवम राजकीय विभाग की छवि धूमिल करने के कारण आज दिनांक 25.2.2024 को श्री गणेश पटाकी के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा प्राथमिक दर्ज करने हेतु कार्यवाही की गयी है l

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]