Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – शहर के बीचों- बीच इस रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर हो रहे अवैध निर्माण को प्राधिकरण ने किया सील…

हल्द्वानी में प्राधिकरण की टीम ने आज दो अवैध निर्माणों को सील किया है प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के निर्देश के बाद प्राधिकरण की टीम ने शहर के बीचों – बीच नैनीताल रोड स्थित मित्रा दी हट्टी नाम से चल रहे रेस्टोरेंट के प्रथम तल पर अवैध तरीके से किए जा रहे व्यवसायिक रेस्टोरेंट के निर्माण और कॉलटेक्स चौराहे के पास किये जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को सील कर दिया है, प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा प्राधिकरण को दोनों व्यवसायिक निर्माण के संबंध में शिकायत मिली थी जिसके बाद यह पाया गया कि दोनों ही निर्माण बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया जा रहा था जिसके बाद प्राधिकरण ने दोनों अवैध निर्माण पर सील लगा दी है कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के अपर सहायक अभियंता अंकित बोरा कार्यालय स्टाफ राकेश,मनोज और मुकेश आदि उपस्थित थे इस दौरान ऋचा सिंह ने कहा की शहर में किसी भी तरीके से अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरेलू निर्माण हो या व्यवसायिक निर्माण नक्शा स्वीकृत करवा कर ही निर्माण करें

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]