Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- उत्तराखंड पुलिस के जवान की सड़क हादसे में मौत, शोक में डूबा पुलिस परिवार

Haldwani news उत्तराखंड पुलिस के लिए एक दुःखद खबर है, हल्द्वानी फायर सर्विस में तैनात अग्निशमन कर्मी की सड़क हादसे में मौत हुई है जबकि उसके दो युवकों की गंभीर चोटें आई हैं, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। फायर कर्मी की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

बताया जा रहा कि हल्द्वानी फायर सर्विस में तैनात नितिन सिंह राणा देर रात कार से अपने दो रिश्तेदार को घर छोड़ने जा रहा था, इस दौरान फायर सर्विस के पास ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे तीनों घायल हो गए, गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां फायर कर्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी, जबकि उसके दोस्त दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं जवान की मौत के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। नितिन सिंह राणा मूल रूप से नानकमत्ता के रहने वाले थे और हल्द्वानी फायर सर्विस में तैनात थे। वहीं पुलिस कर्मियों ने आज मृतक पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]