Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- 41 वन रेंजर पासिंग आउट परेड में हुए शामिल, वन्यजीव और वन संपदा की रक्षा करने का लिया संकल्प…

haldwani news हल्द्वानी के वानिकी प्रशिक्षण अकादमी आज पश्चिम बंगाल के 41 वन रेंजर पासिंग आउट परेड में शामिल हुए, पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में अपर प्रमुख वन संरक्षक एसएस रसाईली समेत विभाग के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे, 41 वन रेंजर आज प्रशिक्षण लेकर पूरी तरह से वनों की सेवा करने के लिए तैयार हो गए हैं।

पासिंग आउट परेड के दौरान सभी 41 वन रेंजरों ने जंगलों में वन्य संपदा के साथ ही वन्यजीवों की रक्षा करने का वचन लिया है। मुख्य अतिथि अपर प्रमुख वन संरक्षक एसएस रसाईली ने कहा हल्द्वानी के उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकैडमी में पश्चिम बंगाल के 41 वन रेंज अधिकारियों ने 18 महीने का प्रशिक्षण लिया है, जिसमें इनको हर तरीके की परिस्थिति में ढलने का प्रशिक्षण दिया गया है, कि जंगल के अंदर पुराने और नए तरीकों से किस तरीके से काम किया जा सकता है।

वही प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पश्चिम बंगाल के वन रेंजर अधिकारियों का कहना है, कि जंगलों के अंदर वन्य संपदा के साथ ही वन्यजीवों की रक्षा करना बहुत बड़ी चुनौती है, जिसको वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]