Connect with us

उत्तराखण्ड

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संगठन और सरकार के बीच बनाऊंगा बेहतर तालमेल : प्रताप

Haldwani news भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड ने नैनीताल जिले के अध्यक्ष की कमान प्रताप बिष्ट को सौप कर स्पष्ट बताया है कि पार्टी के अंदर काम करने वाले मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती है। भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के बाद प्रताप बिष्ट लगातार पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर उनका आशीर्वाद और उनके अनुभव ले रहे हैं। और उनसे आगे संगठन के कार्यों की चर्चा भी कर रहे हैं, वही मीडिया से बात करते हुए भाजपा नैनीताल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी आलाकमान का आभार जताते हुए कहा कि पर संगठन की मजबूती के लिए हर दिशा में काम करेंगे,

सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को किस प्रकार से मिले उसको लेकर भी वह लगातार प्रयासरत रहेंगे, आगामी निकाय चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन हो उस पर काम किया जाएगा। आम जनता को सरकार की योजना का लाभ मिले उसको सुनिश्चित कराना उनकी अहम जिम्मेदारी है।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]