Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : एसएसपी मंजुनाथ टीसी की पहल पर रामलीला के मंच से साइबर सुरक्षा का संदेश…

हल्द्वानी : पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित साइबर जागरूकता अभियान 2.0* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की प्रभावी पहल पर नैनीताल पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित रामलीला कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

रामलीला जैसे जनसहभागिता वाले आयोजनों को जनजागरूकता का माध्यम बनाते हुए पुलिस द्वारा लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी देने के साथ ही उनसे बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
 इसी क्रम में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। *CO ऑप्स श्री समीरण भट्ट  के नेतृत्व में एवं साइबर सेल प्रभारी मीनू गौतम व टीम द्वारा* रामलीला मैदान हल्द्वानी में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों और  *जागरूकता सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।*

भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी श्री कृपाल सिंह द्वारा वीडियो और लोकल टीवी चैनलों के माध्यम से भी साइबर सुरक्षा संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। छोटी-छोटी जागरूकता वीडियो क्लिप के प्रदर्शन तथा विभिन्न जनसहभागिता गतिविधियों के जरिए लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
इसके अतिरिक्त अन्य थाना चौकी द्वारा भी रामलीला आयोजन में उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। लगातार स्कूल कालेजों में भी जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रमों में आमजन को फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, संदिग्ध लिंक, यूपीआई धोखाधड़ी, फर्जी निवेश योजनाओं एवं सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुए अपनी बैंकिंग और व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने की अपील की जा रही है।

साथ ही, साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा आधिकारिक पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in का उपयोग करने की जानकारी भी दी जा रही है।

नैनीताल पुलिस की अपील

साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। किसी भी अनजान कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें, अपना ओटीपी एवं बैंकिंग विवरण किसी से साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए शिकायत दर्ज कराएं
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]