Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: अध्यक्ष खड़गे के दौरे से कांग्रेस में बढ़ा जोश, 2027 के मिशन को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला नया टारगेट: यशपाल आर्य

हल्द्वानी : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हल्द्वानी में जनसभा और इसके बाद रुद्रपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक के जरिए पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने का संदेश दिया है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जिस तरह का उत्साह कार्यकर्ताओं में भरकर गए हैं, उससे 2027 का मिशन कांग्रेस के लिए और आसान बन सकता है। उन्होंने कहा कि खड़गे के दौरे का उद्देश्य केवल जनसभा तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके जरिए संगठन की जमीनी सक्रियता को भी परखा गया है।
यशपाल आर्य के मुताबिक, रुद्रपुर में हुई बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी ने जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने और हर विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया है।
कांग्रेस अब 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता से सीधा संवाद ही आगामी चुनाव में कांग्रेस की रणनीति का अहम हिस्सा रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]