Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ज्योलिकोट में दूषित पानी से मौत के मामले में धामी सरकार गंभीर, स्वास्थ्य विभाग के कैंप जारी: अनिल डब्बू

हल्द्वानी: ज्योलिकोट क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौत के मामले को लेकर उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है। क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं और लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्वस्थ लोगों को बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पानी दूषित होने के कारणों की भी जांच की जा रही है। अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक और ब्लॉक प्रमुख भी लगातार मौके पर जाकर लोगों का हाल जान रहे हैं और स्थिति की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल दिखावे की राजनीति नहीं करती, बल्कि जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए काम कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित परिवारों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]