Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- PHQ में DGP ने नैनीताल पुलिस के इस महिला पुलिसकर्मी को किया सम्मानित, सहकर्मियों ने दी बधाई…

पुलिस मुख्यालय देहरादून के सरदार पटेल भवन में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जनपद नैनीताल से आरक्षी अभि0 हेमा ऐठानी जो वर्तमान में सोशल मीडिया एवं सहायक पीआरओ के कार्यो का सम्पादन कर रही हैं। डीजीपी महोदय द्वारा उनके द्वारा विगत वर्षो में किये गये कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से सम्मानित किया गया। इनके द्वारा जनता के मध्य पुलिस की मित्रता, सेवा एवं सुरक्षा की छवि को उजागर करने, भ्रामक एवं फेक न्यूज को प्रसारित होने से रोकने एवं आम-जनमानस को लगातार जागरूक करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनकी कर्तव्यनिष्ठा और लगन जनपद के अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]