Connect with us

कुमाऊँ

देवर ने किया दुष्कर्म तो पति ने काट दिया कान, आपबीती लेकर थाने पहुंची महिला

दहेज को लेकर महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे है। एक महिला ने मुखानी पुलिस को तहरीरी देते हुए ने दुष्कर्म व दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन साल पहले यूपी निवासी महिला की शादी रामपुर जिले में हुई थी। शादी के बाद वह मुखानी में रहन लगी। दहेज की मांग को लेकर ससुराली आये दिन उसका उत्पीडऩ करने लगे।

आरोप है कि देवर ने उसके म़ुह पर कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडि़ता ने आपबीती बताई तो सास ने घर की बदनामी होने की डर से उसे मुंह बन्द रखने के लिए दबाव बनाया। उसने परेशान हो पिता को यह बात बताई तो सास व ससुर ने फोन छीनकर मारपीट की। पति व देवर को उकसाते हुए जलाकर मार डालने का प्रयास किया। लेकिन हो हल्ला होने पर पड़ोसी ने उसको बचा लिया।

पीडि़ता का आरोप है कि ससुर के कहने पर पति ने चाकू से नाक-कान काटने का प्रयास किया। इस दौरान उसका एक कान काटकर अलग कर दिया और नाक काटने लगे तो स्थानीय लोगों ने जान बचाई। इससे पहले उसने यूपी के मीरगंज थाने में भी रिपोर्ट लिखाने का प्रयास किया। लेकिन मामला उत्तराखंड का होने से नहीं लिखी गई। जिसके बाद अब मुखानी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुखानी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]