Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – राज्य मंत्री दिनेश आर्य से ठेकेदारों के प्रतिनिधिमंडल ने इस विषय को लेकर की मुलाकात…


आज दिनांक 4 फरवरी को स्थानीय ठेकेदार द्वारा माननीय दिनेश आर्य राज्य मंत्री उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद जी को एक ज्ञापन प्रेषित किया जिसमें समस्त ठेकेदारों ने वर्तमान में पेयजल निगम शाखा अमृत हल्द्वानी में निकाली गई निविदा के विषय में वार्ता की । समस्त ठेकेदारों लोगो ने राज्य मंत्री जी को अपनी समस्या से अवगत कराया की विभाग ने कार्य करने के लिऐ जो निविदा निकाली गई है वह बड़ी- बड़ी है अगर यह निविदा छोटी- छोटी कर दी जाए तो उसमें समस्त ठेकेदार अपने अनुभव की दृष्टि से कार्य करने में समर्थ होंगे जिससे समस्त ठेकेदारों को अपने अनुभव के अनुसार अपनी आजीविका चलाने के लिए कुछ कुछ ना कार्य मिल जाएगा। राज्य मंत्री जी ने समस्या से अवगत होने के पश्चात आसवासन दिया कि वह समस्या से भली भांति अवगत हो गए हैं शीघ्र इस विषय में उच्च अधिकारियों से वार्तालाप कर इस समस्या का शीघ्र समाधान निकालेंगे क्योंकि राज्य सरकार की भी मंशा है स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके ।
इसके साथ ही ठेकेदारों ने अवगत कराया की पूर्व में विभाग द्वारा बड़े ठेकेदारों से ज्वाइंट वेंचर करने के लिए कोई स्पेशल शर्त नहीं रखी जाती थी जिससे कि स्थानीय छोटे ठेकेदार बड़े ठेकेदारों के साथ आसानी से ज्वाइंट वेंचर कर उनके साथ कार्य कर लेते थे लेकिन इन विज्ञप्तियों में विभाग द्वारा 25 परसेंट की ज्वाइंट वेंचर की शर्त को रखकर स्थानीय ठेकेदारों को इससे भी वंचित कर दिया है ठेकेदारों का कहना था कि इस शर्त को पूर्व की भांति ही रखा जाए।
प्रार्थी
समस्त ठेकेदार
पेयजल निगम
हल्द्वानी,नैनिताल

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]