Connect with us

आध्यात्मिक

देहरादून: चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम के प्रभारी होंगे SP ट्रैफिक लोकजीत सिंह

देहरादून: उत्तराखण्ड पुलिस ने चारधाम यात्रा-2025 के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन हेतु कमर कस ली है। इस बार यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात और आपदा प्रबंधन को लेकर पहले से कहीं अधिक सुनियोजित और तकनीकी दृष्टिकोण अपनाया गया है।पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप को चारधाम यात्रा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे सम्पूर्ण यात्रा मार्गों की निगरानी, समन्वय और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जिम्मेदारी संभालेंगे।गढ़वाल रेंज कार्यालय में “चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम” की स्थापना की जा रही है, जिसकी कमान एसपी ट्रैफिक देहरादून श्री लोकजीत सिंह के हाथों में होगी। यह कंट्रोल रूम 24×7 कार्य करेगा और यातायात, सुरक्षा, पंजीकरण, पार्किंग, आपदा प्रबंधन समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा।यात्रा मार्ग को पहली बार 15 सुपर जोन, 41 जोन और 137 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर में 10 किलोमीटर की दूरी तय की गई है, जहाँ दो-दो कांस्टेबल 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे। साथ ही, 9 अपर पुलिस अधीक्षक रूट प्रभारी और चारों धामों में 1-1 पुलिस उपाधीक्षक को प्रभारी नियुक्त किया गया है।यात्रा की सुगमता हेतु 24 पुलिस उपाधीक्षक, 66 निरीक्षक, 366 उपनिरीक्षक, 1222 कांस्टेबल, समेत होमगार्ड, पीआरडी, पीएसी और SDRF की भारी संख्या में तैनाती प्रस्तावित है।यात्रा मार्गों पर सुचारु यातायात हेतु विस्तृत ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। नए एक्सप्रेसवे के शुभारंभ को देखते हुए यमुनोत्री मार्ग पर अतिरिक्त हॉल्टिंग और पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। ऋषिकेश और विकासनगर में विशेष कैंप स्थापित किए जाएंगे, जहाँ यात्रियों और वाहनों की निगरानी और प्रबंधन किया जाएगा।तैनात पुलिस बल को यात्रा प्रबंधन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कंट्रोल रूम में एक वेलफेयर ऑफिसर भी नियुक्त किया जाएगा, जो बल के रहने, खाने और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखेगा। पुलिस प्रशासन ने विगत वर्षों की चुनौतियों का विश्लेषण कर इस बार उन सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की योजना बनाई है, जिससे श्रद्धालुओं को निर्बाध और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]