Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून- एसपी देहात कमलेश उपाध्याय को विशिष्ट कार्य के लिए मिला सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

75 वे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस अधिकारियों को सेवा के आधार पर विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह दिए जा रहे हैं। जिसमे एक नाम देहरादून की एसपी देहात कमलेश उपाध्याय का भी है, आज पुलिस मुख्यालय देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया।

एसपी देहात कमलेश उपाध्याय को विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह डीजीपी अशोक कुमार ने दिया, कमलेश उपाध्याय वर्तमान समय में एसपी देहात देहरादून के पद पर कार्यरत है, इससे पहले वह हरिद्वार में एसपी सिटी के पद पर कार्य कर चुकी हैं, कमलेश उपाध्याय को यह सम्मान विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न दिया गया है।

इस मौके पर डीजीपी अशोक कुमार समेत पुलिस के कई आला अधिकारियों और उनके अधिनस्थों ने उनको बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]