Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून- लंबे इंतजार के बाद हुआ विभागों का बटवारा, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को उनके मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी है जारी किए गए पोर्टफोलियो के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 21 विभागों को रखा है जिसमें मंत्री परिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, नियोजन, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, औद्योगिक विकास, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, उर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उड्डयन विभाग को अपने पास रखा है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन, सिंचाई एवं लघु सिंचाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल धामी 1.0 कैबिनेट में भी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को यही जिम्मेदारियां सौंपी गई थी।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्त विभाग समेत 5 विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें वित्त विभाग, शहरी विकास आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन और जनगणना शामिल है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को तीन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण और ग्राम विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल, कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग पिछली सरकार में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को दिया गया था।

लेकिन इस बार कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया गया है। कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को छह विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसमें मुख्य रुप से विद्यालय शिक्षा बेसिक, विद्यालय शिक्षा माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछली धामी कैबिनेट मैं धन सिंह रावत को विद्यालय शिक्षा बेसिक व माध्यमिक की जिम्मेदारी नहीं मिली थी लेकिन इस बार अरविंद पांडे को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर उनके मुख्य विभाग माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालय शिक्षा को भी धन सिंह रावत को सौंपा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]