Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून : सीएम पुष्कर धामी ने जीटीसी हेलीपैड पर पुरोला विधानसभा से आए प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज जी.टी.सी हेलीपैड, देहरादून में पुरोला विधानसभा से आए प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा जनपद उत्तरकाशी के सर बडियार/सरनौल – सौत्तरी से सरूताल तक ट्रेक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

विधायक पुरोला श्री दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर-बडियार/सरनौल – सौत्तरी से सरूताल तक ट्रेक को ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित किए जाने के बाद पुरोला क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा होंगे एवं ट्रैक मार्ग पर पर्यटकों एवं ट्रैक्टर्स की संख्या बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि ट्रेक ऑफ द ईयर घोषित होने से क्षेत्र में बुनियादी विकास सुविधाओं को भी विकसित किया जाएगा एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रुकेगा, जिससे क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी श्री सतेंद्र सिंह राणा,श्री धर्मवीर ज्याडा, श्री अरविंद ज्याडा, श्री कैलाश रावत, श्री जगवीर सिंह रावत, श्री चिरंजीव सेमवाल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]