Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने उतरे विधायक प्रतिनिधि के रूप में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

भारी बारिश के कारण काठगोदाम के कोल्टैक्स, ठोकर लाइन, गौलापुल क्षेत्र में नालों व गौला के उफान से कई इलाके जलभराव से प्रभावित हुए। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने निर्देश दिया कि शहर में जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल जायज़ा लिया जाए। चूंकि विधायक सुमित हृदयेश अत्यावश्यक कार्य के सिलसिले में शहर से बाहर हैं, इसलिए उन्होंने हल्द्वानी महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट को जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने की जिम्मेदारी सौंपी।महानगर अध्यक्ष ने तुरंत क्षेत्र का दौरा किया और जलभराव से हुए नुकसान की जानकारी एकत्रित की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। कई इलाकों में जलभराव के कारण घरों और दुकानों को नुकसान हुआ है, जिससे लोग परेशान हैं।विधायक सुमित हृदयेश ने बयान जारी करते हुए कहा, “मैं इस स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए हूं और जिला प्रशासन के संपर्क में हूं। प्रभावित क्षेत्रों में जितनी जल्दी हो सके राहत कार्य सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। मैं जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से इस विषय पर वार्ता करूंगा और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करूंगा।”इस दौरान मोहन सिंह बिष्ट , प्रदीप बिष्ट, शमशाद, प्रदीप कुमार, उदित कारायत सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]