Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : लैंड फ्रॉड मामले में कमिश्नर दीपक रावत का बड़ा कदम, दिए यह निर्देश

हल्द्वानी के गौलापार सुंदरपुर क्षेत्र में हुए लैंड फ्रॉड के मामले में कमिश्नर दीपक रावत ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपित दीपांशु बेलवाल, जो लंबे समय से पीड़ितों को उनकी रकम लौटाने में टालमटोल कर रहा था, जिसे पुलिस के माध्यम से आयुक्त कैंप कार्यालय में पेश किया गया।आरोपित को रकम लौटाने के निर्देशशनिवार को हुई सुनवाई के दौरान कमिश्नर दीपक रावत ने दीपांशु बेलवाल को सख्त निर्देश दिए कि वह एक सप्ताह के भीतर पीड़ितों को उनकी रकम वापस लौटाए। इसके साथ ही, उन्होंने दीपांशु को अगले सप्ताह पुनः आयुक्त दरबार में पेश होने का आदेश दिया।जनहित में प्रशासन का सख्त रुखयह मामला उस समय प्रकाश में आया जब गौलापार सुंदरपुर बेलवाल गांव के लोगों ने भूमि धोखाधड़ी को लेकर आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर ने इसे प्राथमिकता पर लिया और आरोपी को पेश कराने के लिए पुलिस को सक्रिय किया।कमिश्नर की कार्रवाई का असरदीपक रावत की इस कार्रवाई ने न केवल पीड़ितों को राहत दी है, बल्कि अन्य भूमाफियाओं के लिए एक कड़ा संदेश भी दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में कोई रियायत नहीं दी जाएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलेगी।जनता की सराहनाकमिश्नर के इस सख्त कदम से स्थानीय नागरिकों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। उनकी तत्परता और पारदर्शी कार्यशैली ने जनता का प्रशासन पर भरोसा मजबूत किया है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]