Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- चंदन बिष्ट बने भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक, भाजपा ने किया तमाम प्रकोष्ठों का गठन

भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने जिले में विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन कर दिया है। प्रकोष्ठों में संयोजक के साथ-साथ दो सहसंयोजक बनाए गए हैं। प्रकोष्ठों की घोषणा करते हुए आर्थिक प्रकोष्ठ के लिए राजेंद्र जोशी संयोजक एवं चंदन बिष्ट को सहसंयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही अनिल भट्ट को भी सहसंयोजक बनाया गया है। चिकित्सा प्रकोष्ठ के लिए विमल बिष्ट को संयोजक जमुना प्रसाद जोशी और संदीप गौड़ को सहसंयोजक बनाया गया है। इसी प्रकार विधि प्रकोष्ठ के लिए किशन पांडे संयोजक, योगेश लोहानी उमेश चंद्र भट्ट, सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ के लिए रविंद्र सिंह रेकुनी, संयोजक त्रिवेणी ग्याल, हरीश बेलवाल सहसंयोजक बनाए गए हैं। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के लिए राम तिवारी संयोजक जगमोहन बिष्ट एवं सुशील यादव सहसंयोजक बनाये गए हैं। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लिए करनाल जगत सिंह जंतवाल संयोजक गोविंद भारती सहसंयोजक, शिक्षक संगठन के लिए अखिलेश धोनी संयोजक हितेश शाह सीमा तिवारी सहसंयोजक, धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ के लिए पुष्कर मेहरा संयोजक कृष्णानंद शास्त्री जगदीश चंद्र लोहनी सहसंयोजक, गोरखा प्रकोष्ठ के लिए श्यामशाही संयोजक भीम सिंह राणा बालम सिंह सहसंयोजक तथा आर्थिक प्रकोष्ठ के लिए राजेंद्र जोशी संयोजक अमिता अग्रवाल एवं चंदन सिंह बिष्ट को सहसंयोजक बनाया गया है।इधर चंदन बिष्ट के सहसंयोजक बनने पर प्रताप बिष्ट जिलाध्यक्ष नैनीताल, बंशीधर भगत कालाढूंगी विधायक, राजेंद्र सिंह बिष्ट प्रदेश महामंत्री, मंन्डी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, पूर्व प्रदेश महामंत्री व सुरेश भट्ट, बेला तोलिया जिलापंचायत अध्यक्ष, महामंत्री नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, भुवन भट्ट, लाखन निगल्टिया, नितिन राणा, सुरेश गौढ, प्रवीण जोशी आदि ने शुभकामनायें दी हैं।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]