Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली: नीती घाटी का टूटा संपर्क, तमक के पास उफनती नदी में बहा वैली ब्रिज, देखें वीडियो

चमोली: सीमांत नीती घाटी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जोशीमठ से करीब 37 किलोमीटर आगे लोंग (तमक) के पास हाल ही में बनाया गया वैली ब्रिज उफनती नदी की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त होकर बह गया। पुल के बहने से नीती घाटी की ओर जाने वाला सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण तमक के पास बना वैली ब्रिज नदी की चपेट में आ गया और देखते ही देखते आवागमन ठप हो गया।
वैली ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने से नीती घाटी के 17 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। सड़क संपर्क टूटने से ग्रामीणों के साथ-साथ क्षेत्र में आवाजाही करने वाले लोगों के सामने भी परेशानी खड़ी हो गई है। सीमांत क्षेत्र में सड़क संपर्क को जीवनरेखा माना जाता है, ऐसे में पुल के बहने से आवश्यक सामान की आपूर्ति और जरूरी सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है।
नीती घाटी जाने वाले लोग रहें सतर्क
मौजूदा हालात को देखते हुए नीती घाटी की ओर जाने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। फिलहाल तमक के पास रास्ता बाधित होने के कारण आगे आवाजाही संभव नहीं है। ऐसे में बारिश और उफनती नदी के बीच किसी भी तरह का जोखिम न उठाने की सलाह दी जा रही है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर वैकल्पिक मार्ग तैयार करने और जल्द से जल्द आवागमन बहाल करने की मांग की है। फिलहाल नीती घाटी की ओर जाने से पहले सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी लेना बेहद जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]