Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- शहीद पार्क में मनाया गया विजय दिवस, किया वीर जवानों को याद…

हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में आज विजय दिवस मनाया गया, 1971 की लड़ाई में अपनी शहादत देने वाले वीर जवानों को आज याद करते हुए शाहिद पार्क में बने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित किए गए।

जिसमें पुलिस प्रशासन के साथ ही सैनिक कल्याण के अधिकारी और भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे, जिसके दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने कहा 1971 में भारत – पाक के युद्ध में नैनीताल जिले से 15 जवान शहीद हुए हैं।

इस युद्ध में भारतीय जवानों की वीरता का लोहा पूरे विश्व ने माना। पाकिस्तान के 93000 सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जो की एक विश्व रिकॉर्ड है, तभी जाकर बांग्लादेश की स्थापना 16 दिसंबर 1971 को हुई ।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]