Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी – देवखड़ी नाले में बही कार प्रशासन के लगाए बैरकेडिंग में अटकी,बाल-बाल बचे कार सवार देखे (वीडियो)

हल्द्वानी में तड़के सुबह के समय हुई बारिश के चलते एक बार फिर से काठगोदाम क्षेत्र में बहने वाला देवखड़ी नाला उफान पर आ गया था जिसकी चपेट में दो कारें भी आ गई थी, दोनों कार पानी की तेज बहाव में बहने लगी लेकिन नाले के पास प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाए गए बैरकेडिंग में कार फस गई थी, वही आनन फानन में कार में बैठे ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई वही दूसरी कार में सवारी बैठी थी जो तत्काल कार से उतर गई यदि नाले के पास बैरकेडिंग नही लगी होती हो दोनो कार नाले में बह जाती, प्रशासन द्वारा लगातार यह चेतावनी और लोगों से अपील की जा रही है कि बरसात के दौरान नदी नाले और रपटो के उफान पर आने के दौरान आना और जाना ना करे लेकिन लोग प्रशासन की अपील और चेतावनी को नहीं मान रहे हैं और उफनाते नाले के दौरान अपने वाहनों से सड़क पर आना-जाना कर रहे हैं हाल ही में 10 जुलाई को रात भारी बारिश के चलते देवखड़ी नाला उफान पर था उसी दौरान बुलेट सवार एक युवक सड़क पार कर रहा था जिसमें वह अपनी बुलेट समेत बह गया था,जिसकी बॉडी प्रशासन को चार दिन बाद मिली ऐसे में लोगों को यह ध्यान रखना होगा जब कभी भी बरसात होती है उसे दौरान नदी नाले और रपटे उफान पर रहते है ऐसे आना जाना बिलकुल नहीं करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]