Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मण्डप में पहुंचा शराब पीकर दूल्हा, दुल्हन ने लौटाई बारात… परिजनों ने बुलाई पुलिस

Haldwani news हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में आई बरात चर्चा का विषय बना हुई है। बताया जा रहा है कि दूल्हा अपने ही बरात में जमकर शराब पीकर उत्पात मचा रहा था। यही नहीं शराब के नशे में दूल्हे ने ₹500000 नगद और कार की डिमांड के साथ-साथ अपने दोस्तों के पार्टी के लिए पैसा भी मांगने लगा।

काफी हंगामे के बाद दूल्हा मंडप छोड़ वहां से फरार हो गया, जहां शादी नहीं हुई। मामला देर रात का है, जहाँ बिठौरिया क्षेत्र निवासी एक युवक की शहर की ही एक युवती के साथ शादी तय हुई थी। रात गाजे- बाजे के साथ बारात गैस गोदाम रोड स्थित एक बारात घर पहुंची। दुल्हन पक्ष की ओर से बारात का स्वागत किया गया।

आरोप है कि जयमाला की रस्म के दौरान नशे में धुत दूल्हा अपना आपा खो बैठा, दूल्हे और उसके दोस्तों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। शराब के नशे में होने के बाद भी दल्हन पक्ष ने सब कुछ सहकर जयमाला की रश्म पूरी कराई, लेकिन दूल्हा इसके बाद अपने दोस्तों के साथ बारात छोड़ शराब पीने चला गया। वापस लौटने पर दूल्हा, उसका जीजा और दोस्तों ने खाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप है कि खाना खराब बताकर दोस्तों की पार्टी के लिए पैसे की डिमांड रख दी। साथ ही पांच लाख रुपये और कार देने के बाद ही शादी करने की शर्त रख दी। विरोध करने पर दूल्हे ने जान से मारने की धमकी दी। हंगामे की सूचना दुल्हन पक्ष ने पुलिस को 112 नंबर पर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को शांत कराया,

जहां दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। मुखानी थाना प्रभारी रमेश बोरा का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]