उत्तराखण्ड
हल्द्वानी : स्वराज आश्रम में मनाई गई अंबेडकर जयंती,बाबा साहेब केवल व्यक्ति नहीं, महान विचारधारा हैं— एडवोकेट गोविंद बिष्ट
बाबा साहेब के विचारों को अपनाने का संकल्प, स्वराज आश्रम में मनाई गई अंबेडकर जयंती।
बाबा साहेब केवल व्यक्ति नहीं, महान विचारधारा हैं— एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट।
आज स्वराज आश्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़े श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि
“डॉ. भीमराव अंबेडकर जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। उन्होंने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो हर वर्ग, हर समाज और हर नागरिक को समान अधिकार देता है। आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके आदर्शों पर चलकर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे को मजबूत करें। कांग्रेस पार्टी हमेशा बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी।”
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता एवं संविधान के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि आज भी उनके विचार समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। सभी ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता एवं भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नरेश गुणवंत, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, गोविंद बगड़वाल, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष हरीश लाल वैध, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय, महानगर उपाध्यक्ष अमित रावत, बबलू बिष्ट, ताहिर हुसैन सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।





