Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: मां बनी कातिल, झाड़-फूंक के चक्कर में 7 माह की मासूम की पानी में डुबोकर हत्या

उत्तराखंड के विकासनगर के धर्मावाला क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने झाड़-फूंक के चक्कर में अपनी सात महीने की मासूम बच्ची को पानी की टंकी में डुबोकर मार डाला। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया है।पुलिस के मुताबिक, विकासनगर, धर्मावाला निवासी सादिया की सात माह की बच्ची काफी दिनों से बीमार चल रही थी। बार-बार इलाज कराने के बावजूद बच्ची की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इस वजह से सादिया गहरे मानसिक तनाव और डिप्रेशन में चली गई थी।परिजनों के अनुसार, सादिया झाड़-फूंक और अंधविश्वास के चक्कर में फंस गई थी। मानसिक स्थिति बिगड़ने के कारण उसने अपनी मासूम बच्ची को घर की छत पर रखी पानी की टंकी में डुबो दिया, जिससे बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब बच्ची का शव पानी की टंकी में मिला, तो परिवार के होश उड़ गए और घर में कोहराम मच गया।घटना की सूचना सादिया के पति मुंतजिर ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी विकासनगर भास्कर लाल शाह ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर सादिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की मानसिक स्थिति का आकलन किया जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि झाड़-फूंक कराने के लिए महिला पर किसी ने दबाव तो नहीं डाला था। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। प्रशासन ने लोगों से अंधविश्वास और झाड़-फूंक से दूर रहने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]