Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- UOU में डॉ. राकेश रयाल समेत 6 पदोन्नत, बने प्रोफेसर

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में सोमवार को कार्यपरिषद की 41वीं बैठक कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें छह एसोसिएट प्रोफेसरों की प्रोफेसर पद पर पदोन्नति पर मुहर लगाई गई। इसके अलावा एक असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर प्रोन्नत किया गया है।
कुलसचिव खेमराज भट्ट ने बताया कि इतिहास में डा. मदन मोहन जोशी, पत्रकारिता एवं मीडिया अध्ययन विद्याशाखा में डा. राकेश चंद्र रयाल, शिक्षाशास्त्र में डा. डिगर सिंह फसर्वाण, वाणिज्य में डा. गगन सिंह, प्रबंधन में डा. मंजरी अग्रवाल, कंप्यूटर विज्ञान में डा. आशुतोष भट्ट की पदोन्नति प्रोफेसर पद पर कर दी गई है। इसके अलावा योग विभाग में डा. भानु प्रकाश जोशी को असिस्टेंट से एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी गई है।

कुलसचिव ने बताया कि आठ क्षेत्रीय कार्यालयों का पुनर्गठन किया गया। इसमें बागेश्वर को समाप्त कर रानीखेत क्षेत्रीय कार्यालय में मर्ज कर दिया गया है तथा चमोली व रुद्रप्रयाग जिले के लिए कर्णप्रयाग में नया क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित किया गया है।
विश्वविद्यालय में कार्यरत नियमित शिक्षकों को अर्जित अवकाश का नगदीकरण का लाभ दिए जाने हेतु पूर्व में गठित समिति की संस्तुतियों को अनुमोदित किया गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यूजीसी के दिशा-निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत यूओयू में प्रोफेसर आफ प्रैक्टिस नियुक्त किए जाने के संबंध में चर्चा की गई। कंप्यूटर विज्ञान के प्राध्यापक डा. जितेंद्र पांडे को शंघाई ओपन यूनिवर्सिटी चाइना के 2024 एसओयू इंटरनेशनल विजिटिंग स्कॉलर प्रोग्राम के लिए चयन की सूचना से परिषद को को अवगत कराया गया। विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद की 29वीं बैठक की संस्तुतियाें केा अनुमोदित किया गया। इसके अलावा परीक्षा समिति व वित्त समिति की 18वीं बैठक की संस्तुतियों को भी अनुमोदन दिया गया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]