Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : नगर पंचायत लालकुआं के विभिन्न कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत,डीएम ने दिए सिटी मजिस्ट्रेट को जांच के निर्देश…

नगर पंचायत लालकुआँ के विभिन्न कार्यों में अनियमितताओं की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी को सौंपी जांच

हल्द्वानी 5 मई 2026, सूवि।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने नगर पंचायत लालकुआँ से संबंधित विभिन्न कार्यों में संभावित वित्तीय एवं प्रक्रियात्मकअनियमितताओं के संबंध में प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी किए हैं।

प्राप्त शिकायतों में डस्टबिन क्रय में लगभग तीन लाख रुपये की लागत से बिना विधिवत निविदा प्रक्रिया अपनाए खरीद किए जाने, नगर के विभिन्न वार्डों में लगभग पांच वर्ष पूर्व निर्मित शौचालयों को ध्वस्त कर पुनः निर्माण कराए जाने, छठ पूजा स्थल पर कराए गए पुनर्निर्माण कार्य की आवश्यकता एवं औचित्य तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान शीतकाल में अलाव हेतु लकड़ी की असामान्य रूप से अधिक खपत एवं उससे संबंधित भुगतान प्रक्रियाओं की पारदर्शिता एवं वैधता से जुड़े विषय शामिल हैं।

उक्त सभी बिंदुओं की निष्पक्ष, तथ्यात्मक एवं समयबद्ध जांच हेतु नगर मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

जांच अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित अभिलेखों जैसे टेंडर, स्वीकृति, भुगतान एवं मापन पुस्तिकाओं का परीक्षण करें, कार्यों का भौतिक सत्यापन कराएं तथा वित्तीय नियमों एवं शासनादेशों के अनुपालन की विस्तृत जांच करें।

यदि किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही परिलक्षित होती है तो उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

जांच अधिकारी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वे समस्त तथ्यों एवं अभिलेखीय साक्ष्यों सहित अपनी जांच आख्या 15 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]