Connect with us

उत्तराखण्ड

लालकुआं : कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का मुकेश बोरा ने जताया आभार, 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को मिली बड़ी राहत…

लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा की पहल पर दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात और देवीय आपदा की परिस्थितियों तथा आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पशुपालकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार न पड़े, इसके लिए अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा को पत्र लिखकर 14 सितंबर को पशु आहार की दरों में वृद्धि करने के जारी आदेश पर पुनर्विचार कर समाधान का आग्रह किया था।

मुकेश बोरा ने बताया कि पशुपालकों की परिस्थितियों को गंभीरता से लेते हुए दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 14 सितंबर 2026 को जारी पशु आहार की दरों में वृद्धि एवं अनुदान में संशोधन संबंधी आदेश को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। इस निर्णय से नैनीताल जिले के करीब 34 हजार तथा पूरे प्रदेश के करीब 55 हजार दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है।

उन्होंने बताया कि 14 सितंबर के आदेश में पशु आहार, मिनरल मिक्सचर, कॉम्पैक्ट फीड तथा साइलेज-भूसा की दरों में वृद्धि की गई थी। वर्तमान में बरसात और देवीय आपदा के कारण पशुपालकों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दरों में वृद्धि से उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता था।

अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि पशुपालकों की इसी चिंता को देखते हुए उन्होंने मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष मामला रखा और आदेश पर पुनर्विचार कर समाधान का आग्रह किया। मंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए दर वृद्धि संबंधी आदेश को अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया, जिससे हजारों दुग्ध उत्पादक पशुपालकों को राहत मिली है।

मुकेश बोरा ने दुग्ध उत्पादक पशुपालकों के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में आदेश का स्थगित होना पशुपालकों के लिए बड़ी राहत है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]